पखांजूर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 52 वर्षीय आरोपी विकास बाईन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार यह घटना 17 जनवरी की है। आरोपी ने घर में अकेली मौजूद नाबालिग लड़की को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मामले की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी।
घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने पखांजूर थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।