निगरानी बदमाश को पुलिस ने दबोचा: शहर में अपराध बढ़ने पर हुई कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने गुंडा बदमाशों के उपर नजर रख कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गए हैं। इसी तारतम्य में थाना कोतवाली को मुखबिर से सुचना मिली की थाना सिटीकोतवाली धमतरी क्षेत्र का

जिला बदर एवं निगरानी बदमाश सूरज उर्फ सूरजभान निषाद पिता नन्दू राम निषाद उम्र 51 वर्ष साकीन स्कूल चौक के पास दानीटोला धमतरी,थाना कोतवाली धमतरी क्षेत्र के गोकुलपुर चौक में बिना अनुमति के प्रवेश कर घूम रहा है,की सुचना पर थाना सिटी कोतवाली टीम द्वारा बदमाश को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया,बदमाश के पास धमतरी जिला में प्रवेश करने संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं था,जो आरोपी को थाना सिटी कोतवाली में धारा 223 बीएनएस० एवं छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 15 के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है। उक्त आरोपी को दिनांक 19/11/24 को जिला दंडाधिकारी धमतरी के द्वारा जिलाबदर की कार्यवाही की गई थी।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरी.राजेश मरई,प्रआर. रवि जगने,आरक्षक युवराज ठाकुर,कृष्णा पाटिल, सुरेंद्र डडसेना,रुपेश रजक का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *