पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, लाखों के गांजे के साथ पकड़ाया नाबालिग..

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 24.10.24 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक सेल को सूचना प्राप्त हुई। थाना गंज क्षेत्रांतर्गत फाफाडीह चौक स्थित बस स्टॉप के पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है।

जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गंज को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया, जो विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक था। उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 किलो गांजा जुमला

लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त कर उसके विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 372/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है। कार्यवाही में निरीक्षक लखन पटेल थाना प्रभारी गंज, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, प्र.आर. वीरेन्द्र भार्गव, आर. मुनीर रजा, अमित घृतलहरे, केशव सिन्हा, विकास क्षत्री, कलेश्वर कश्यप, पुरूषोत्तम सिन्हा तथा थाना गंज से उनि पी. आर साहू, आर. जितेन्द्र पटेल, राजेन्द्र मिश्रा, लाहौर सिंग की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *