पुलिस नहीं कर रही थी कार्रवाई, आहत होकर शख्स ने विधानसभा के बाहर खुद को लगाई आग

लखनऊ विधानसभा के बाहर एक युवक ने खुद को आग लगा ली. आनन-फानन में युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. युवक का आरोप है कि सहादतगंज पुलिस उसके मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है. जानकारी के मुताबिक, युवक सहादतगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि सहादतगंज पुलिस से परेशान होकर युवक ने खुद को आग लगा ली है.

बता दें कि हाल ही में उन्नाव की रहने वाली एक महिला ने लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के पास शरीर पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह कर लिया था. उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल और फिर केजीएमयू में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. महिला 85 प्रतिशत जल चुकी थी और उसे थर्ड डिग्री बर्न्स थे. महिला का एक दो साल का बच्‍चा भी घटना के समय उसके साथ ही था.

पिछले साल बागपत की रहने वाली एक महिला ने विधानसभा के बाहर आत्मदाह करने का प्रयास किया था. महिला के आत्मदाह करने से पहले पुलिस ने उसे दबोच लिया. पुलिस की सक्रियता के चलते किसी तरह महिला की जान बच गई. आत्मदाह के प्रयास के दौरान महिला जोर-जोर से चिल्ला रही थी. हालांकि ये पता नहीं चल पाया कि महिला ने आत्मदाह का प्रयास क्यों किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *