सड़क हादसे में घायल पड़े बीजेपी नेता की 4 अंगूठी, दो मोबाइल और एक चेन लूटने में सिपाही गिरफ्तार

महोबा में सड़क हादसे में घायल बीजेपी नेता की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. जब उन्हें अस्पताल लाया गया था. तब उनकी चार सोने की अंगूठी, चेन और दो मोबाइल गायब थे. परिवार वालों ने लूट और हत्या की आशंका जताई थी. अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है. 

महोबा रोड पर खून से लथपथ घायल पड़े बीजेपी नेता सचिन पाठक से  पीआरवी वाहन के सिपाही ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर लूटपाट की थी. सिपाही की इस अमानवीय करतूत से हर कोई हैरत में हैं. इसके बाद जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. उससे पहले ही  2 एंड्राइड मोबाइल, 4 अंगूठी और एक सोने की चेन लूट लिये गए थे.
अस्पताल में इलाज के दौरान बीजेपी नेता सचिन पाठक की मौत हुई थी. परिवार ने लूट और हत्या की आशंका जताई थी. इस पर एसपी पलाश बंसल ने मामले के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया था. मामले की छानबीन के बाद पुलिस ने पीआरवी वाहन के सिपाही नीलकमल सहित उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है.
गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूट का सारा सामान भी पुलिस ने बरामद किया है. सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तीनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. यह घटना चरखारी कोतवाली क्षेत्र के महोबा रोड की है. बताया जाता है इसी रोड पर बीजेपी नेता दुर्घटना में घायल होकर पड़े हुए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *