छुट्टियों पर बिना बताए बाहर चले जाते थे पुलिसकर्मी, पुलिस कमिश्नर ने नई व्यवस्था की

अभियोजन शाखा में तैनात पुलिसकर्मी (कोर्ट मुहर्रिर) न्यायालय में सार्वजनिक अवकाश और अन्य छुट्टियों पर बिना बताए शहर से बाहर चले जाते थे। इसकी शिकायत पर पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र सिंह सेंगर ने नई व्यवस्था की है। उन्होंने आदेश दिया है कि इन छुट्टियों पर अभियोजन शाखा के पुलिसकर्मी पुलिस लाइन में डयूटी करेंगे। अवकाश की पूर्व संध्या पर ऐसे पुलिसकर्मी लाइन में अपनी आमद जरूर दर्ज करायेंगे।

पुलिस अफसरों के मुताबिक धरना प्रदर्शन, जुलूस और त्योहार पर अक्सर कानून-व्यवस्था की संवेदनशीलता बनी रहती है। इसके लिए काफी पुलिस बल की जरूरत रहती है। इस वजह से ही यह निर्णय लिया गया है जिसकी वजह से पुलिसकर्मियों की कमी न रहे। डीसीपी मुख्यालय अनिल कुमार यादव ने पुलिस कमिश्नर के इस आदेश को लागू करा भी दिया है।

न्यायालय में छुट्टी के दिन अभियोजन शाखा के पुलिस कर्मियों से अलग डयूटी ली जाएगी। जरूरत के मुताबिक उन्हें अवकाश मिलने की सुविधा मिलती रहेगी। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले पुलिस अफसरों ने बिना बताए गए कई पुलिसकर्मियों से जवाब भी मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *