प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति अध्यक्ष शिवम द्विवेदी ने हिंदू नव वर्ष मनाने की अपील की

हरदोई। जिले के युवा समाजसेवी व प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के संस्थापक/अध्यक्ष शिवम द्विवेदी ने सनातन धर्म के अनुयायियों सहित समस्त भारत वासियों से हिंदू नव वर्ष मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हमारा देश सनातन परंपरा का देश है। सनातन धर्म व संस्कृति की पुनः स्थापना व मजबूती के लिए पूरे देश के नागरिकों को नव वर्ष मनाना चाहिए। वैदिक व्यवस्था के आधार पर हमारा नव वर्ष चैत्र प्रतिपदा से शुरू होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *