होली पर पूर्व निर्धारित ड्राई डे यथावत लागू रहेगा

रायपुर – खुशी और उल्लास का पर्व होली इस बार भी पूर्व निर्धारित ड्राई डे के तहत मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि निर्धारित नियमों के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि प्रदेशवासी बिना किसी असुविधा के सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में होली का त्यौहार मना सकें।

उन्होंने बताया कि घोषित शुष्क दिवस के दौरान किसी भी दुकान, होटल, रेस्टोरेंट या क्लब में मदिरा की बिक्री पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगी। इसके साथ ही, मदिरा के अवैध परिवहन और विक्रय पर सख्त रोक के लिए जिला और राज्य स्तर पर निगरानी को कड़ा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस दौरान सख्त निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी नियम का उल्लंघन न हो और त्यौहार की खुशियाँ बिना किसी समस्या के मनाई जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *