छत्तीसगढ़ में नई शिक्षा नीति लागू करने की तैयारियां जोरो शोरो पर है

छत्तीसगढ़ में नई शिक्षा नीति लागू करने की तैयारियां जोरो शोरो पर है, और जल्दी ही कक्षा पहली से लेकर तीसरी और 6वीं की पुस्तकें बदली जाएंगी, ये पुस्तके आने वाले सत्र यानि 2025-26 के लिए बदली जा रही हैं,
जानकारी के मुताबिक नई किताबों (CG New Education Policy 2024) के माध्‍यम से फाउंडेशनल स्टेज के बच्‍चों को उनकी स्थानीय भाषा में पढ़ाया जाएगा। इस पर ही पूरा फोकस किया जा रहा है। स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी के अनुसार प्रदेश में 20 भाषाओं में काम किया जा रहा है। लोकलटी को ध्‍यान में रखकर किताबों को आकर्षक और क्रिएटिव तरीके से तैयार किया जाएगा। इसके लिए शिक्षक NCERT एक्सपर्ट्स से ट्रेनिंग ले रहे हैं,
इसके साथ ही कक्षा 1 से 3 और 6 की सभी 23 किताबों को बनाने का काम जनवरी 2025 तक करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि आने शिक्षा सत्र 2025- 26 से सरकार के अनुमोदन के बाद इसे लागू किया जा सके। इसलिए किताबों को बनाने का काम जनवरी तक पूरा करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *