प्रधानमंत्री मोदी ने गिर नेशनल पार्क में शेरों के साथ बिताया समय, कैमरे में कैद किए खूबसूरत पल

सुबह ही पहुंच गए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर सोमवार सुबह गुजरात के जूनागढ़ जिले में गिर वन्यजीव अभयारण्य में जंगल सफारी का आनंद लिया। वह सिर पर हैट और हाथ में कैमरे के साथ नजर आए।

सामने ही बैठे शेर

सोमनाथ से आने के बाद मोदी ने सासण में वन अतिथि गृह ‘सिंह सदन’ में रात्रि विश्राम किया। रविवार शाम को उन्होंने सोमनाथ मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना की थी। यह 12 ज्योतिर्लिंगों में से सबसे पहला ज्योतिर्लिंग है।

फोटो खींचते नजर आए पीएम मोदी

‘सिंह सदन’ से प्रधानमंत्री जंगल सफारी पर गए, उनके साथ कुछ मंत्री और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी थे। पीएम मोदी शेरों की तस्वीरें उतारते नजर आए। गिर वन्यजीव अभयारण्य के मुख्यालय सासण गिर में प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (एनबीडब्ल्यूएल) की सातवीं बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे।

धूप का लुत्फ ले रहे थे शेर

नेशनल पार्क में शेर भी धूप का लुत्फ उठाते हुए दिखे। केंद्र सरकार ने एशियाई शेरों के संरक्षण के लिए ‘प्रोजेक्ट लॉयन’ के तहत 2,900 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मंजूर की है। इन शेरों का एकमात्र निवास स्थान गुजरात है।

मौसम भी सुहाना

एशियाई शेर गुजरात के नौ जिलों के 53 तालुकाओं में लगभग 30,000 वर्ग किलोमीटर में निवास करते हैं। इसके अलावा, एक राष्ट्रीय परियोजना के तहत जूनागढ़ जिले के न्यू पिपल्या में 20.24 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर वन्यजीवों के चिकित्सीय निदान एवं रोग से बचाव के लिए एक ‘राष्ट्रीय रेफरल केंद्र’ स्थापित किया जा रहा है।

6/8

पीएम मोदी ने यहां भी किया दौरा

संरक्षण प्रयासों को मजबूत करने के वास्ते सासण में वन्यजीव निगरानी के लिए उच्च तकनीक से युक्त निगरानी केंद्र और एक अत्याधुनिक अस्पताल भी स्थापित किया गया है। मोदी ने रविवार को रिलायंस जामनगर रिफाइनरी परिसर में स्थित पशु बचाव, संरक्षण और पुनर्वास केंद्र ‘वनतारा’ का भी दौरा किया।

पलाश के फूल चुनते नजर आए प्रधानमंत्री

बसंत के मौसम में जंगलो में पलाश के फूल भी खिले हुए हैं। पीएम मोदी जीप पर बैठे-बैठे ही फूल भी चुनने लगे।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर भी लोगों से वन्य जीवों के संरक्षण और विविधता को बचाए रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *