प्रधानमंत्री मोदी रात 8 बजे राष्ट्र के नाम देंगे संबोधन, सीजफायर के फैसले की बता सकते हैं वजह

नई दिल्लीः सीजफायर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आज रात 8 बजे संबोधित करेंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को सीजफायर हुआ था। इसके बाद  प्रधानमंत्री ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद के हालात पर जानकारी दे सकते हैं। इससे पहले बीते रोज और दिल्ली में तीनों सेनाओं के DGMO ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें आर्मी से DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, नेवी से वाइस एडमिरल एएन प्रमोद और एयरफोर्स से एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी जानकारियां दी।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री मोदी पहली बार पब्लिकली कुछ बोलेंगे। इससे पहले उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले पर बिहार में एक रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में आतंकियों को कड़ी चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा था कि उनकी सोच से भी ज्यादा भयानक सजा मिलेगी।

7 मई को शुरु हुआ था ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम आतंकी हमले का बदला लने के लिए भारतीय शसस्त्र बलों ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर की लांच किया। इसके तहत एयरफोर्स ने पाकिस्तान और पाक अधिकृतक कश्मीर में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। बताया गया कि इस स्ट्राइक में 100 लोगों की मौत हो गई। एयर स्ट्राइक से तिलमिलाकर पाकिस्तान ने भारत पर में कई जगहों पर ड्रोन और मिसाइल से अटैक किया। हालांकि पाकिस्तानी सेना के मंसूबे कामयाब नहीं हुए। ज्यादातर मिसाइल और ड्रोन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने बेअसर कर दिया। वहीं जवाबी कार्रवाई में भारत ने पूरे पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया। लाहौर, कराची, रावलपिंडी हर जगह जमकर तबाही मचाई।

10 मई को सीजफायर, पाकिस्तान ने 3 घंटे में ही तोड़ा

भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम 5 बजे सीजफायर लागू हुआ था। हालांकि पाकिस्तान ने लागू होने के 3 घंटे बाद ही इसे तोड़ दिया था। पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब में 15 जगहों पर ड्रोन अटैक किए गए थे, जिसे भारतीय एयर डिफेंस ने नाकाम कर दिया था। इस पूरे ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान की तरह से हुई गोलाबारी में भारत के 5 आर्मी और 2 BSF के जवान शहीद हो चुके हैं, 60 घायल हैं। इसके अलावा 27 सिविलियंस की भी जान गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *