प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंच गए हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड के दो दिवसीय दौरे के बाद यूक्रेन के दौरे पर हैं. वह स्पेशल रेल फोर्स वन से कीव पहुंच गए हैं. पीएम ने भारतीय नागरिकों से मुलाकात की और 200 लोगों को संबोधित किया. यहां लोगों ने पीएम मोदी से हाथ मिलाया और स्वागत किया. कार्यक्रम में पीएम मोदी का स्नेह साफ झलक रहा था. यहां सुबह 6 बजे से बच्चे पहुंच गए थे. कई शहरों में रहने वाले भारतीय छात्र भी यहां आए थे. ये स्टूडेंट्स पीएम मोदी के दौरे से काफी उत्साहित हैं.

अब पीएम मोदी कीव में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने जाएंगे. उसके बाद जेलेंस्की से वार्ता करेंगे. पीएम मोदी शाम 5.30 बजे ट्रेन के जरिए वापसी करेंगे. वह कीव पहुंचने पर राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे. रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पीएम मोदी के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है. कहा जा रहा है कि पीएम मोदी का यह यूक्रेन दौरा सात घंटे का होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंच गए हैं. कीव पहुंचने पर भारत माता की जय के नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया. उन्होंने यहां करीब 200 भारतीय नागरिकों से मुलाकात की. इस दौरान लोगों ने पीएम मोदी से हाथ मिलाया. इस दौरान पीएम मोदी का स्नेह साफ झलक रहा था. यहां सुबह 6 बजे से बच्चे पहुंच गए थे. कई शहरों में रहने वाले भारतीय छात्र भी यहां आए हुए थे. ये स्टूडेंट्स पीएम मोदी के दौरे से काफी उत्साहित हैं. अब पीएम मोदी कीव में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने जाएंगे. उसके बाद जेलेंस्की से वार्ता करेंगे. इसके बाद संयुक्त बयान जारी किया जाएगा और साथ ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होगी. कहा जा रहा है कि पीएम मोदी शाम 5.30 बजे ट्रेन से वापस पोलैंड जाएंगे और वहां से भारत के लिए रवाना होंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूक्रेन में इंतजार हो रहा है. कीव में भारतीय छात्र पीएम मोदी के इंतजार में हैं. एक भारतीय छात्र का कहना है कि हम पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर उत्साहित हैं. यह पीएम मोदी को करीब से देखने का मौका है और अगर संभव हुआ तो हम उनसे बात भी कर सकते हैं. ऑपरेशन गंगा के समय से ही भारत सरकार यूक्रेन में भारतीय छात्रों की मदद कर रही है.

प्रधानमंत्री मोदी किसी भी वक्त यूक्रेन पहुंच सकते हैं. वह विशेष रेल फोर्स वन ट्रेन से कीव पहुंचेंगे. वह सबसे पहले भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे. वह भारतीय लोगों से मिलकर यह जानने की कोशिश करेंगे कि उन्होंने युद्धग्रस्त यूक्रेन में किन हालातों का सामना किया है? इसके साथ ही वह भारत के इतिहास और संस्कृति में दिलचस्पी रखने वाले यूक्रेन के लोगों से भी मिलेंगे. इसके बाच पीएम मोदी की राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ बहुप्रतीक्षित मुलाकात होगी. इस दौरे पर पीएम मोदी के साथ विदेश मंत्री जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी हैं.

प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन के इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति जेलेंस्की से बातचीत करेंगे, जिसमें द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग के मुद्दों पर चर्चा होगी. इस दौरान यूक्रेन और भारत के बीच कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर होने की भी उम्मीद है. इसके अलावा पीएम मोदी छात्रों सहित भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे. 

ऐसा पहली बार हो रहा जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन की यात्रा पर जा रहा है. कीव और नई दिल्ली के बीच राजनयिक संबंध 30 साल पहले यानी 1994 में स्थापित हुए थे. यह दोनों नेताओं की चौथी मुलाकात होगी. पहली बार मोदी और जेलेंस्की नवंबर 2021 में स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में मिले थे. ग्लासगो में उस समय संयुक्त राष्ट्र का COP26 जलवायु सम्मेलन हुआ था. इसी सम्मेलन में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी. इसके बाद दूसरी मुलाकात मई 2023 में जापान के हिरोशिमा में G7 शिखर सम्मेलन में हुई थी. तीसरी मुलाकात 14 जून 2024 को इटली में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में हुई थी. 

पीएम मोदी Rail Force One ट्रेन से युद्धग्रस्त यूक्रेन पहुंच रहे हैं. इस ट्रेन को यूक्रेन की आयरन डिप्लोमेसी के तौर पर देखा जाता है. इस ट्रेन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं. वीआईपी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रेन को अत्याधुनिक सुरक्षा उपायों से लैस किया गया है. इसमें बेहद सुरक्षित कम्युनिकेशन सिस्टम हैं. साथ ही हाईटेक सुरक्षाकर्मियों की टीम लगातार निगरानी करती है. ट्रेन का इंटीरियर किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है. रेल फोर्स वन के कंपार्टमेंट विशेष लकड़ी से बने हैं. अहम बैठकों के लिए बड़ी कॉन्फ्रेंस टेबल का भी इंतजाम है. प्रधानमंत्री मोदी इस विशेष ट्रेन से 10 घंटे का सफर कर कीव पहुंचेंगे. उनका यह दौरा लगभग सात घंटे का होगा. इस दौरान राष्ट्रपति जेलेंस्की के अलावा वह कई महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड के दो दिनों के दौरे के बाद यूक्रेन पहुंच रहे हैं. वह यूक्रेन जाने के लिए विशेष रेल फोर्स वन ट्रेन में सवार हैं. कीव पहुंचने पर पीएम मोदी यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे. रूस-यूक्रेन युद्ध के लिहाज से उनका ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *