लखपति दीदी पहल योजना के तहत प्रधान मंत्री संवाद कार्यकम का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश भर के लखपति दीदियों से वर्चुअली संवाद कर उन्हें सम्मानित किया। इसी के तहत प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम आज 25 अगस्त रविवार को जनपद पंचायत अंतागढ़ के सभागार में संपन हुआ।

यह कार्यकम राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ( बिहान) के अन्तर्गत “लखपति दीदी पहल कार्यकम” के तहत माननीय प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा आन-लाईन किया गया जिसमे विकास खण्ड के समस्त कलस्टर-कलगांव पोड़गांव ताड़ोकी आमाबेड़ा के लखपति दीदी योजना में चयनित दीदी एवं विभिन्न समूह की महिलाएँ (दीदी) इस वर्चुअल कार्यक्रम को सुनने के लिए जनपद अंतागढ़ के सभागार में एकत्र रहे। कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक शाखा अन्तागढ़ के क्षेत्रिय अधिकारी चन्द्र मोहन सुंडी के माध्यम से 19 स्व सहायता समूहों को 4000000(चालीस लाख) की राशि ऋण के रूप में वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनकर सिंह पोया राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन के क्षेत्रिय समन्वयक संदीप मेश्राम, रोशन सलाम एवं समस्त संकुल के पीआरपी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार के सौ दिनों में लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य मिलने के बाद राज्य के हजारों बहनें लखपति दीदी बनेंगे। इनको छग राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से वित्तीय सहायता, बाज़ार सहायता एवं तकनीकी सहायता दी गई है। इन स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की पहुंच बड़े बाजारों तक बनाने के लिये डिजिटल प्लेटफार्म एवं बिहान बाजार के मध्यम से की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *