मुरादाबाद में सरेआम प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

यूपी के बदमाशों को किसी का डर नहीं है न प्रशासन का और न ही शासन। आए दिन खौफनाक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। नया मामला मुरादाबाद से समाने आया है। जहां स्कूल जा रहे प्रिसिंपल को बाइक सवार 2 बदमाशों ने दिन दहाड़े गोली मारकर दी। गोली लगते ही धड़ाम से नीचे गिरे प्रिसिंपल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पास में लगे एक सीसीटीवी में ये पूरी घटना कैद हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

ये घटना जिले के मझोला थाना क्षेत्र का है। जहां लाकड़ी फाजलपुर में मंगलवार प्रिसिंपल सबाबुल स्कूल के लिए निकले थे। तभी बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और प्रिसिंपल के सिर में गोली मारकर फरार हो गए। गोली लगते ही प्रिसिंपल जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में स्थानीय लोग उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्रिसिंपल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दिन दहाड़े हुए इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उधर, घटना की जानकारी होने पर आला अधिकारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेसिंक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए।

इस मामले में एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि ये घटना मंगलवार सुबह 8 बजे की है। मझोला स्थित एक प्रिसिंपल पैदल ही अपने स्कूल जा रहे थए। तभी बाइक सवार बदमाश गोली मारकर फरार हो गए। इस मामले की सभी पहुलओं से जांच की जा रही है। घटना का खुलासा करने के लिए टीम का गठन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *