वायनाड लोकसभा उपचुनाव में कई घंटे की मतगणना के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा 3 लाख से ज्यादा वोटों के बड़े अंतर से आगे चल रही हैं। प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा सीट से अपने पहले चुनावी मुकाबले में बड़ी जीत की ओर अग्रसर हैं। शनिवार को दोपहर 12.20 बजे तक प्रियंका को 64.76 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी एलडीएफ के सत्यन मोकेरी और भाजपा के नेवी हरिदास को क्रमशः 21.92 प्रतिशत और 21.11 प्रतिशत वोट मिले थे। 13 नवंबर को उपचुनाव वाले निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदान 9,52,543 हुआ था। मतों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई और सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। वायनाड लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव 13 नवंबर को हुआ था। वाड्रा का मुकाबला भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के दिग्गज नेता सत्यन मोकेरी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नव्या हरिदास से है। वाड्रा के भाई राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद वायनाड सीट खाली हुई थी। राहुल गांधी ने इस साल की शुरुआत में हुए लोकसभा चुनाव में वायनाड के अलावा उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से भी जीत हासिल की थी, जिसके बाद उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी थी।
Wayanad By-Election Result 2024 Live
12:20 PM Wayanad By-Election Result 2024 Live: प्रियंका गांधी वाड्रा 3 लाख से ज्यादा वोटों के बड़े अंतर से आगे चल रही हैं। उन्हें अब तक 468148 वोट मिल चुके हैं और 309690 वोटों से आगे हैं।
11:30 AM Wayanad By-Election Result 2024 Live: निर्वाचन आयोग के सुबह करीब 11.30 बजे के आंकड़ों के अनुसार, प्रियंका को 343340 वोट मिले, जबकि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के सत्यन मोकेरी 118009 वोट के साथ दूसरे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नव्या हरिदास 65136 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। प्रियंका गांधी 225331 वोटों से आगे चल रही हैं।
10:30 AM Wayanad By-Election Result 2024 Live: प्रियंका गांधी वाड्रा डेढ़ लाख से भी ज्यादा वोटों से आगे। अब तक मिल चुके हैं 226720 वोट। भाजपा 43352 मतों के साथ तीसरे नंबर पर है। दूसरे नंबर पर CPI है।
9:50 AM Wayanad By-Election Result 2024 Live: प्रियंका गांधी को अब तक मिल चुके हैं 98794 वोट। 68521 वोटों से आगे हैं प्रियंका।
9:35 AM Wayanad By-Election Result 2024 Live: वायनाड से प्रियंका गांधी की बंपर बढ़त जारी है। प्रियंका गांधी को अब तक 68917 वोट मिल चुके हैं जबकि वह 48239 मतों से आगे हैं। 20678 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर CPI के मोकेरी हैं। भाजपा उम्मीदवार नव्या हरिदास तीसरे नंबर पर हैं और उन्हें कुल 11235 वोट मिले हैं।
9:20 AM Wayanad By-Election Result 2024 Live: प्रियंका गांधी 37 हजार से ज्यादा मतों से आगे। दूसरे नंबर पर चल रहे CPI उम्मीदवार।
9:10 AM Wayanad By-Election Result 2024 Live: प्रियंका गांधी वाड्रा की बंपर बढ़त बरकरार। 24 हजार से ज्यादा वोटों से आगे।
8:50 AM Wayanad By-Election Result 2024 Live: रुझानों में प्रियंका गांधी की बढ़त बरकरार
8:30 AM Wayanad By-Election Result 2024 Live: वायनाड में प्रियंका गांधी ने बनाई शुरुआती बढ़त। पहले रुझानों में प्रियंका 3 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं।
8:15 AM Wayanad By-Election Result 2024 Live: अभी डाक मतपत्रों की गिनती चल रही है। कभी भी आ सकते हैं शुरुआती रुझान।
8:00AM Wayanad By-Election Result 2024 Live: वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू हो गई है। अब से कुछ ही देर में शुरुआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे।
वायनाड में मतदान प्रतिशत में गिरावट, 65 फीसदी लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया
केरल में वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव में लगभग 65 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जो अप्रैल में लोकसभा चुनाव के दौरान क्षेत्र में दर्ज मतदान से कम है। लोकसभा चुनाव में प्रियंका के भाई राहुल गांधी ने वायनाड में कांग्रेस के उम्मीदवार थे। उस दौरान क्षेत्र में 74 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। वहीं, 2019 के लोकसभा चुनाव में जब राहुल पहली बार वायनाड से मैदान में उतरे थे, तब वहां 80 प्रतिशत से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया था।