पुणे: बुजुर्ग से दुष्कर्म, मुंह दबाकर छठी मंजिल पर घसीटते हुए ले गया 23 साल का युवक

महाराष्ट्र के पुणे से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक 23 साल के लड़के ने 85 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. बुजुर्ग की मेडिकल रिपोर्ट से रेप की पुष्टी हुई है. पुलिस ने आरोपी ओम जयचंद को गिरफ्तार कर लिया है.

इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़ंकप मच गया. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कन्हैया थोरात ने बताया कि आरोपी ने रविवार शाम साढ़े 6 बजे इस घटना को अंजाम दिया था. आरोपी जयचंद सोसाइटी में काम कर रहा था. इसी  दौरान उसने बुजुर्ग महिला को अकेले टहलते हुए देखा और मुंह दबाकर घसीटता हुआ छठी मंजिल पर ले गया. जहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने गला घोंटकर बुजुर्ग महिला को मारने की कोशिश भी की. बुजुर्ग जब काफी देर तक घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया और घायल अवस्था में पड़ी मिली. तुरंत ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां पता चला कि बुजुर्ग महिला के साथ रेप हुआ है. तुरंत ही इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. 

पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर महज कुछ घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है. पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले कुछ महीनों से सोसायटी में इलेक्ट्रिशियन का काम कर रहा था. आरोपी को कोर्ट पेश कर उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. पीड़िता के परिजनों का कहना है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *