नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आखिरकार हाइड्रोजन बम फोड़ दिया है। उन्होंने इलेक्शन कमीशन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा चुनाव में 25 लाख वोटों की चोरी की गई, जिससे कांग्रेस जीता हुआ राज्य हार जाए। राहुल गांधी ने यह प्रेस कॉन्फ्रेंस बिहार के पहले चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले की।
राहुल गांधी के प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें
- राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस 22,000 वोटों से चुनाव हार गई। यह महिला कौन है? वह हरियाणा में 10 अलग-अलग बूथों पर 22 बार वोट डालती है। उसके कई नाम हैं। इसका मतलब है कि यह एक सेंट्रलाइज ऑपरेशन है। महिला एक ब्राजीलियाई मॉडल है। यह एक स्टॉक फोटो है। वह हरियाणा में ऐसे 25 लाख रिकॉर्डों में से एक है।