चुनाव नतीजों पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले- ‘हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजे…’

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनाव नतीजों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है. राहुल गांधी ने बुधवार को , ‘जम्मू-कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया – प्रदेश में INDIA की जीत संविधान की जीत है, लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है. हम हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण कर रहे हैं. अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराएंगे. सभी हरियाणा वासियों को उनके समर्थन और हमारे बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए दिल से धन्यवाद.’

बता दें कि नतीजों के बाद कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर आरोप लगाया था और कहा था कि ये तंत्र की जीत है, लोकतंत्र की नहीं. पार्टी नतीजों को स्वीकार नहीं करती. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आरोप लगाया कि हरियाणा के नतीजे बहुत अप्रत्याशित हैं, इसको हम स्वीकार नहीं कर सकते. कई जिलों से गंभीर शिकायत आई है. 

पवन खेड़ा ने कहा कि नतीजे चौंकाने वाले हैं और जमीनी स्तर पर हमने जो देखा, उसके बिल्कुल विपरीत हैं. हमें अपने कार्यकर्ताओं से मतगणना से संबंधित शिकायतें मिल रही हैं. जल्द ही हम औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगे. यह तंत्र की जीत है, लोकतंत्र की नहीं. हम यह स्वीकार नहीं कर सकते.

जयराम रमेश ने कहा कि हम एक या दो दिन में हम चुनाव आयोग के पास जाएंगे और औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगे. स्थानीय अधिकारियों पर दबाव था. कई सीटें ऐसी हैं जहां हम हार ही नहीं सकते, लेकिन वहां हम हारे हैं. नतीजे भावनाओं के खिलाफ हैं. जम्मू-कश्मीर ने स्पष्ट जनादेश दिया है. हम राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए काम करेंगे. एक साझा न्यूनतम कार्यक्रम तैयार किया जाएगा.

बता दें कि हरियाणा में बीजेपी को 48 सीटें मिली हैं,जबकि कांग्रेस 37 सीटों पर सिमट गई थी. लगातार तीसरी बार बीजेपी ने सत्ता पर कब्जा जमाया है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *