मुंबई में बारिश का कहर: फ्लाइट्स और ट्रेनें प्रभावित, रेड अलर्ट जारी

मुंबई में गर्मी के बीच अचानक आई बारिश आफत बनाकर वहां के लोगो पर बरस रही है। पूरा शहर जलमग्न होने को है। तेज बारिश, बिजली की चमक और तेज हवाओं ने मुंबई की रफ्तार को धीमा कर दिया है। सड़कों पर जलभराव होने के साथ, ट्रेनें और फ्लाइट्स भी रुक गईं है। हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने भी शहर के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में रेड अलर्ट जारी किया है और अगले कुछ घंटों तक तेज बारिश और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी है। IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 26 मई को ही मुंबई पहुंच गया है, जबकि यह 11 जून को आता है। इसका मतलब है कि मॉनसून 16 दिन पहले दस्तक दे चुका है, जो कि पिछले 25 वर्षों में सबसे जल्दी हुआ है।

भारी बारिश के चलते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा 1 मई को शुरू किये गए वर्ली अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में भी पानी भर गया। इधर, घने बादलों की वजह से विजिबिलिटी लो है। सड़कों पर भी लोग गाड़ियों की लाइट ऑन करके ड्राइव कर रहे हैं। बारिश के साथ मुंबई में 70 से 80 किमी की रफ्तार से हवा चली, जिससे कई इलाकों में पेड़ गिर गए हैं। बारिश के बाद कई जगह 7-8 किमी लंबा जाम लगा हुआ है। हजारों लोग अभी भी फंसे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *