आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रांजेंद्र पाल गौतम आप से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी के दिल्ली प्रमुख देवेंद्र यादव और पार्टी नेता पवन खेड़ा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता हासिल की। इसके बाद उन्होंने मीडियो संबोधित करते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस का दामन थामने की वजह भी बताई। उन्होंने यह भी बताया कि राहुल गांध की वह कौन सी बात थी जो उनके दिल को छू गई।
उन्होंने कहा, पिछले 10 सालों से जगह-जगह दंगे औ रहे हैं और दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है। इस बीच भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने एक नारा दिया था,मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं। उनके इस नारे ने मेरा दिल छू लिया था। राहुल गांधी कहा था कि संविधान की रक्षा होनी चाहिए और समाज के हर वर्ग को उनकी जनसंख्य के मुताबिक हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। इस बात ने मुझे प्रेरित किया इसी बात की तो लड़ाई तो डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जी ने लड़ी है पूरे जीवन।
राजेंद्र पाल गौतम आम आदमी पार्टी को छोड़ने के पीछे की वजह बताते हुए कहा, मेरा संघर्ष हमेशा से यही रहा है कि सभी को उनका प्रतिनिधित्व और सम्मान मिले। अरविंद केजरीवाल नेa मुझे मौका दिया और मैं दो बार विधायक बना। मैं इसके लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं लेकिन मेरी लड़ाई कहीं और है सामाजिक न्याय के मुद्दे पर, जाति आधारित जनगणना पर, प्रतिनिधित्व पर, चुप्पी साध लेती है। इससे मुझे दुख होता है।