राजधानी रायपुर में धूम मचाएगा रंगीलो रास गरबा 2025, जानें तारीख और आयोजन स्थल

रायपुर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में गरबे की धूम मचने वाली है. बूढ़ा तालाब के पास स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में “रंगीलो रास गरबा 2025” का भव्य आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन 28 सितंबर से 30 सितंबर 2025 तक चलेगा.

आयोजक तुषार चोपड़ा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत रोजाना शाम 7 बजे से होगी. इसमें शामिल होने के लिए प्रतिभागियों के पास एंट्री पास होना अनिवार्य है और केवल पारंपरिक वेशभूषा में ही गरबा खेलने की अनुमति होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *