आरसीबी को मिली हार, गुजरात ने दिखाया दम, बटलर की तूफानी पारी, अंक तालिका में उलटफेर

मौजूदा सत्र में यह गुजरात की लगातार दूसरी जीत है जबकि आरसीबी को लगातार दो मैचों में जीत के बाद पहली बार मुंह की खानी पड़ी। रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली टीम इस शिकस्त के साथ अंक तालिका के शीर्ष पायदान से लुढ़क कर तीसरे स्थान पर पहुंच गई। उनका नेट रन रेट 1.149 ही रह गया।

गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आठ विकेट से हराकर जीत हासिल की, जिसमें मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी और साई सुदर्शन और जोस बटलर की धमाकेदार बल्लेबाजी का अहम योगदान रहा। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में, आरसीबी ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लियाम लिविंगस्टोन के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में 169 रन बनाए। गुजरात ने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.5 ओवर में केवल दो विकेट खोकर 170 रन बनाए और मैच जीत लिया।

तीसरे स्थान पर पहुंची आरसीबी
मौजूदा सत्र में यह गुजरात की लगातार दूसरी जीत है जबकि आरसीबी को लगातार दो मैचों में जीत के बाद पहली बार मुंह की खानी पड़ी। रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली टीम इस शिकस्त के साथ अंक तालिका के शीर्ष पायदान से लुढ़क कर तीसरे स्थान पर पहुंच गई। उनका नेट रन रेट 1.149 ही रह गया। वहीं, गुजरात चौथे स्थान पर चार अंक और 0.807 के नेट रन रेट के साथ है। पहले स्थान पर चार अंक और 1.485 के नेट रन रेट के साथ पंजाब किंग्स है।

गुजरात टाइटंस ने 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ठोस शुरुआत की, साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 32 रन जोड़े। भुवनेश्वर कुमार ने शुभमन गिल को आउट करके आरसीबी को पहली सफलता दिलाई। जोस बटलर और साई सुदर्शन ने मिलकर आक्रामक बल्लेबाजी की और दूसरे विकेट के लिए 75 रनों की तेज़ साझेदारी की। साई सुदर्शन 49 रन बनाकर आउट हो गए, वे अपने अर्धशतक से केवल एक रन दूर रह गए। शेरफेन रदरफोर्ड ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए जोस बटलर के साथ मिलकर 63 रनों की अटूट साझेदारी की और टीम को जीत तक पहुंचाया। जोस बटलर ने नाबाद 73 रन बनाए, जबकि रदरफोर्ड 30 रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने एक-एक विकेट लिया।

ताश के पत्तों की तरह ढहा आरसीबी का बल्लेबाजी क्रम
इससे पहले गुजरात की घातक गेंदबाजी के आगे आरसीबी का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह ढह गया। उनके लिए लियाम लिविंगस्टोन ने सर्वाधिक 54 रन बनाए। उनके अलावा जितेश शर्मा ने 33 और टिम डेविड ने 32 रन बनाए। वहीं, विराट कोहली सात, फिल सॉल्ट 14, देवदत्त पडिक्कल चार, रजत पाटीदार चार और क्रुणाल पांड्या पांच रन बनाकर आउट हुए। गुजरात के लिए मोहम्मद सिराज ने तीन और साई किशोर ने दो विकेट झटके। अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा को एक-एक सफलता मिली।

आईपीएल 2025 की अंक तालिका

टीममैचजीतेहारेअंकनेट रन रेट
पंजाब किंग्स22041.485
दिल्ली कैपिटल्स22041.320
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु32141.149
गुजरात टाइटंस32140.807
मुंबई इंडियंस31220.309
लखनऊ सुपर जाएंट्स3122-0.150
चेन्नई सुपर किंग्स3122-0.771
सनराइजर्स हैदराबाद3122-0.871
राजस्थान रॉयल्स3122-1.112
कोलकाता नाइट राइडर्स3122-1.428

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *