रियलमी ने कुछ दिन पहले ही मार्केट में अपनी Realme 13 Pro Series के फोन्स को लॉन्च किया है

रियलमी ने कुछ दिन पहले ही मार्केट में अपनी Realme 13 Pro Series के फोन्स को लॉन्च किया है। कंपनी की सीरीज के फोन्स मे सेल्स के मामले में तगड़ा रिकॉर्ड बनाया है। नए डिवाइसेज की सेल 6 अगस्त को दोपहर 12 बजे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर शुरू हुई थी। इसके साथ ही कंपनी ने फोन को मेनलाइन चैनल्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध कराया था।

खास बात है कि सेल शुरू होने से अब तक इस सीरीज के फोन्स की सेल 1.12 लाख यूनिट के आंकड़े को पार कर दिय है। यह डेटा रियलमी 13 प्रो 5G सीरीज की ऑफलाइन सेल्स से लिया गया है। कंपनी के अनुसार यह किसी भी नंबर सीरीज का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।कंपनी इस फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 2000 निट्स तक का है। फोन 12जीबी तक की रैम और 512जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 चिपसेट दे रही है। फोटोग्राफी के लिए आपको इस फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। रियलमी के इस फोन की बैटरी 5200mAh की है, जो 45 वॉट की C चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें, तो यह फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 पर काम करता है।
रियलमी का यह फोन 120Hz के रिफ्रेश रेट वाले 6.7 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 2000 निट्स का है। 12जीबी तक की रैम और 512जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन में आपको स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 प्रोसेसर मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं। फोन के ये दोनों कैमरे यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन फीचर के साथ आते हैं। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है। फोन की बैटरी 5200mAh की है, जो 80W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *