पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मानसूनी बारिश जारी है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर समेत कुछ इलाकों से बारिश नदारद दिख रही है। राजधानी में उमस भरी गर्मी का प्रकोप जारी है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने 28 जुलाई के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान में तो IMD ने आकाशीय बिजली गिरने की आशंका के मद्देनजर रेड अलर्ट भी जारी किया है। चलिए जानते हैं आज आपके इलाके का मौसम कैसा रहने वाला है…
मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में आज कुछ राहत की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिल्ली के लक्ष्मी नगर, रोहिणी, मदर डेयरी, नरेला, पीतमपुरा, बादली, मुंडका, पश्चिम विहार और पंजाबी बाग समेत शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। आज यूपी के कन्नौज, हरदोई, कानपुर देहात, सीतापुर, खीरी, झाँसी, जालौन, हमीरपुर, सिद्धार्थनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बुलन्दशहर, संभल, बरेली, पीलीभीत, हापुड, रामपुर, महामायानगर, मेरठ और ज्योतिबा फुले नगर में भारी बारिश की संभावना है।
बिहार में भी आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार की राजधानी पटना के साथ-साथ पश्चिमी चंपारण, जहानाबाद, लखीसराय, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, सीतामढी, दरभंगा, बेगुसराय, नालंदा, खगड़िया, समस्तीपुर, सीवान, सारण और मधेपुरा में भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने राजस्थान के 10 से ज्यादा शहरों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD ने कहा है कि राजस्थान की राजधानी जयपुर के साथ-साथ सिरोही, जालौर, राजसमंद, जयपुर, अजमेर, श्रीगंगानगर, झुंझुनू, पाली, नागौर, बीकानेर, जोधपुर, चूरू, सीकर और भीलवाड़ा में भारी बारिश हो सकती है। जिसके चलते रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।
ऑरेंज अलर्ट वाले राज्य: उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पूर्वी गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, तटीय और दक्षिण कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा
येलो अलर्ट वाले राज्य: जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिमी गुजरात, कोंकण और गोवा, उत्तरी कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल