7 मई बुधवार को क्षेत्रीय कोष्टा समाज अपना 56 व स्थापना दिवस मनाएगा जिसकी तैयारी के संबंध में क्षेत्रीय कोष्टा समाज द्वारा मंगलवार को सीताराम शिवालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय कोष्टा समाज के अध्यक्ष जितेंद्र बांगर ने कहा कि 7 मई बुधवार सुबह 8 बजे, कोष्टा समाज द्वारा भगवान भोलेनाथ के महा अभिषेक के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। 7 मई को प्रातः 10 बजे अखंड रामायण पाठ का अयोजन किया जाएगा। 8 मई गुरुवार को अखंड रामायण के समापन के बाद हवन, आरती और प्रसाद वितरण किया जायेगा।गुरुवार को शाम 5 बजे विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी जो नगर के प्रमुख चौक चौराहों से होते हुए सीताराम शिवालय में समाप्त होगी। शोभायात्रा की समाप्ति के बाद कैलाश भवन में सामाजिक भोज का आयोजन किया जाएगा।