नियमित करें ये 5 योगासन, तन के साथ मन भी रहेगा स्वस्थ, आज़मा कर देख लीजिए

सेहतमंद रहने के लिए मन और तन दोनों का फिट रहना बहुत जरूरी हैं। इसके लिए योग से बढ़िया कोई ऑप्शन नहीं हैं। योग से हमें फिजिकली फिट और एक्टिव रहने के साथ साथ मेंटल हेल्थ को भी बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती हैं। 21 जून को पूरी दुनिया में इंटरनेशलन योगा डे मनाया जाता हैं।

इस दिन लोगों को योग के प्रति जागरूक करने और अपने जीवन में योग को शामिल करने के लिए प्रेरित किया जाता हैं। अगर आप औरों की तरह खुद को तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करना चाहते हैं, तो इन 5 योगासनों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते है इन 5 योगासनों के बारे में-

तन और मन दोनों को दुरुस्त रखता है ये योगासन

ताड़ासन

तन और मन दोनों को दुरुस्त रखने के लिए आप ताड़ासन को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। यह आसन शरीर को सीधा और मजबूत बनाता हैं। यह आपकी रीढ़ की हड्डी को लंबा करता है, संतुलन में सुधार करता है और एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता हैं। इसके अलावा,यह तनाव और चिंता को भी कम करने में मदद कर सकता हैं।

वृक्षासन

वृक्षासन भी तन और मन दोनों को दुरुस्त रखने मदद कर सकता हैं। संतुलन और स्थिरता के लिए शानदार हैं। यह पैरों को मजबूत करता है और एकाग्रता में सुधार करता हैं। इस आसन को नियमित रूप से करने से आपका मन शांत होता है और आप अधिक केंद्रित महसूस करते हैं। यह मन को भटकने से रोकने में भी मदद करता हैं।

बालासन

आपको बता दें, बालासन एक आरामदायक और शांत करने वाला आसन हैं। यह मन को शांत करता है, तनाव और चिंता से राहत देता है और थकान कम करता हैं। यह पीठ और गर्दन के दर्द से भी राहत दिलाता हैं। इसे दिन के अंत में या जब भी आप थका हुआ महसूस करें, तब कर सकते हैं।

भुजंगासन

भुजंगासन पीठ को मजबूत करने और रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन को बढ़ाने के लिए एक प्रभावी आसन हैं। यह छाती और कंधों को खोलता है, जिससे श्वसन प्रणाली में सुधार होता हैं। यह तनाव और थकान को दूर gbकरने में भी सहायक है, जिससे आपको ऊर्जा मिलती हैं।

डायबिटीज पेशेंट्स के लिए अमरूद के पत्ते वरदान मानिए, जानिए सेवन करने का सही तरीका

शवासन

शवासन सभी योगासनों के अंत में किया जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण आसन हैं। यह शरीर और मन को पूरी तरह से आराम देता है, तनाव कम करता है और तंत्रिका तंत्र को शांत करता हैं। इस आसन का अभ्यास करने से आप अधिक ऊर्जावान और शांत महसूस करते हैं। यह आपको गहरी नींद लेने में भी मदद करता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *