रिलायंस AGM 2024 लाइव: बोनस शेयर की घोषणा, कंपनी के पास अलग-अलग सेक्टर के 2555 पेटेंट

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड आज दोपहर 2 बजे से अपनी 47वीं वार्षिक आम बैठक आयोजित कर रही है. के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के शेयरधारकों को संबोधित किया. उन्होंने कहा है कि भारत तेजी से प्रगति पर आगे बढ़ रहा है और हमारा देश दुनिया को बदलने में बड़ा रोल प्ले करेगा.

शेयर बाजार निवेशकों को इस एजीएम से कई तरह की उम्मीदें हैं. सबसे बड़ी उम्मीद ये है कि रिलायंस रिटेल और रिलायंस जियो के आईपीओ पर कोई अपडेट आ सकता है. इसके अवाला निवेशक जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, नए एनर्जी वेंचर्स और कंपनी की वैल्यू क्रिएशन स्ट्रैटजी पर भी नजर रखेंगे. साथ ही, यह देखना भी महत्वपूर्ण होगा कि सीएमडी मुकेश अंबानी अगली पीढ़ी के नेतृत्व पर क्या घोषणा करते हैं.

पहले से तय इस एनुअल जनरल मीटिंग से ठीक पहले भारत प्रतिस्पर्धा आयोग ने रिलायंस और वॉल्ट डिज़नी की भारतीय मीडिया एसेट्स के बीच 70,350 करोड़ रुपये के विलय को मंजूरी दी थी. इससे भारत में मीडिया और मनोरंजन जगत के लिए नए दरवाजे खुलने की उम्मीद जताई जा रही है.

कंपनी के सीएमडी मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस ने 2,555 से अधिक पेटेंट दाखिल किए हैं. यह मुख्य रूप से बायो-एनर्जी इनोवेशन, सौर और अन्य ग्रीन एनर्जी स्रोतों व हाई वैल्यू केमिकल सेक्टर में दाखिल किए गए हैं.

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने घोषणा की है कि कंपनी का बोर्ड 5 सितंबर को होने वाली बैठक में 1:1 बोनस शेयर इश्यू के प्रस्ताव पर विचार करेगा. यदि इसे मंजूरी मिलती है, तो रिलायंस के शेयरधारकों को प्रत्येक शेयर के बदले एक अतिरिक्त बोनस शेयर मिलेगा.

पिछले साल की एजीएम में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए कई नए इनिशिएटिव्स का ब्यौरा दिया था, जैसे कि जियो एयरफाइबर का लॉन्च, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ बीमा क्षेत्र में उतरने की योजना, पवन ऊर्जा में विस्तार और 2026 तक एक बैटरी गिगाफैक्ट्री स्थापित करने का लक्ष्य.

X

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *