कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जांच किए जा रहे एयरसेल-मैक्सिस मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनके खिलाफ लंबित निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी। ईडी ने आरोप लगाया था कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री के तौर पर चिदंबरम ने 2006 में एयरसेल-मैक्सिस डील में अवैध रूप से फॉरन इनवेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी दी थी।