मुख्यमंत्री से मिले छत्तीसगढ़ प्रदेश लोककलाकार कल्याण संघ के प्रतिनिधि मांगो से अवगत कराया

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ के प्रतिनिधि मंडल ने विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन से छत्तीसगढ़ प्रदेश के कलाकारों के विभिन्न मांगों को मुख्यमंत्री को विस्तार पूर्वक प्रदेश अध्यक्ष गुरुदास मानिकपुरी एवं रमेश कुमार गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष ने अवगत कराया। जिसे मुख्यमंत्री ने बहुत स्नेह पूर्वक पत्रों को पढ़ा और सुना और अतिशीघ्र सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।


20 अगस्त के पहले कलाकारों का ग्रेडेशन, ग्रेडिंग समिति में सदस्य मनोनीत करने कलाकारों का लंबित भुगतान, पेंशन, जनसंपर्क विभाग कला जत्था कार्यक्रम, सहित सभी मांगों पर अतिशीघ्र स्वीकृति प्रदान करने को कहा है। प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ के प्रदेश संरक्षक सुरेश कुमार ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष गुरुदास मानिकपुरी, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता, महेन्द्र कुमार मार्कों, रमेश पैकरा, पारस पैकरा, धरमपाल छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ ने प्रतिनिधित्व किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *