वेस्ट यूपी में मंगलवार के मुकाबले आज यानी बुधवार को प्रदूषण और बढ़ गया है। मेरठ और गाजियाबाद की हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है। एक्यूआई 300 पार रिकॉर्ड हो रहा है। कार्बन की मौजूदगी मानकों से 49 गुणा ज्यादा पाई गई है। गाजियाबाद में बुधवार को एक्यूआई 314 दर्ज किया गया है। वहीं मेरठ में 327 एक्यूआई पाया गया है।
उधर, बरेली के नकटिया रोड जाट रेजीमेंट सेंटर के सामने बुधवार तड़के यूपी रोडवेज की एक बस डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कई यात्रियों को मामूली चोट में आई है। यह मुरादाबाद डिपो की बस है।