मंडागांव में स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए 2.59 करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा कांकेर जिले के विकासखण्ड अंतागढ़ के मंडागांव में स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 59 लाख 59 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। प्रस्तावित कार्य के पूर्ण होने पर जल संवर्धन, निस्तारी, पेयजल एवं किसानों द्वारा स्वयं के साधन से 50 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। सिंचाई योजना के कार्य कराने के लिए मुख्य अभियंता, जल संसाधन विभाग जगदलपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *