कोकोड़ी और बासनी नाला पर स्टापडेम बनाने 5.71 करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा कोण्डागांव जिले की दो सिंचाई योजनाओं के लिए 5 करोड़ 70 लाख 97 हजार रूपए स्वीकृत किए है। स्वीकृत योजनाओं में विकासखण्ड-माकड़ी के रांधना से कोकोड़ी के बीच कोकोड़ी नाला पर स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 33 लाख 31 हजार रूपए स्वीकृत किए है। इसी तरह विकासखण्ड-माकड़ी के काटागांव (जामपारा) में बासनी नाला पर स्टापडेम निर्माण कार्य हेतु 2 करोड़ 37 लाख 66 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। सिंचाई योजनाओं के निर्माण कार्यों के पूरा हो जाने पर जल संवर्धन, निस्तारी, पेयजल एवं किसानों के द्वारा स्वयं के साधन से खरीफ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। सिंचाई योजनाओं के निर्माण कार्य को कराने के लिए जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता, जल संसाधन विभाग जगदलपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *