दुबई के मॉल में सलमान खान ने ली दबंग अंदाज में एंट्री,

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की एक झलक पाने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं। कुछ ऐसा ही दुबई में भी देखा गया। सलमान खान हाल ही में दुबई के मॉल में पहुंचे, जहां उन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग बस किसी भी हाल में एक्टर को एक नजर देखना चाहते थे। इससे साफ है कि देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी उनके चाहने वालों की संख्या कम नहीं है। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

सलमान खान का दुबई से एक वीडियो सामने आया है। इसमें आप देख सकते हैं कि भाई जान अपने दबंग अंदाज में दुबई में भी जलवे बिखेर रहे हैं। सलमान टाइट सिक्योरिटी के बीच मॉल में एंट्री करते हैं। उन्हें देखकर वहां फैंस की भीड़ लग जाती है। ऐसे में सलमान खान को वहां से सुरक्षित वहां से निकाला गया। वीडियो में सलमान खान अपनी सिक्योरिटी के साथ शॉपिंग प्लाजा में दिख रहे हैं। वो अपने लिए कुछ कपड़े पसंद करते नजर आए। वहीं, एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ फैंस सलमान के गले लगते भी दिखे। यही नहीं, फैंस ने सलमान के बॉडीगार्ड शेरा को भी बराबर प्यार दिया। फैंस शेरा के भी गले लगे और उनसे हाथ मिलाया। लुक की बात करें तो सलमान खान ब्लू शर्ट और ब्लैक पैंट के साथ कैप लगाए दिखे।

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अगले साल ईद 2025 पर साजिद नाडियाडवाला और एआर मुरुगादॉस की फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म में सलमान डबल रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा सलमान के साथ ‘सिकंदर’ में रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *