समाधान शिविरों का आयोजन अब 30 मई तककलेक्टर ने किया संशोधित आदेश जारी

उत्तर बस्तर कांकेर 23 मई 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आम जनता की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा सुशासन तिहार शिविर आयोजन हेतु संशोधित तिथि का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेशानुसार आगामी 28 मई को जनपद पंचायत कांकेर क्लस्टर कलमुच्चे के ग्राम तुलतुली, कलमुच्चे, धनतुलसी, पीढ़ापाल, कानागांव, मुरागांव, पुसाझर, बुधियारमारी, भैंसगांव, मुजालगोंदी और टोन्डामरका में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 29 मई को जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल क्लस्टर पचांगी के ग्राम पचांगी, चिखली, हामतवाही, मंगहूर, करकापाल तथा 30 मई को जनपद पंचायत अंतागढ़ के अर्रा अंतर्गत ग्राम अर्रा, मुल्ले, मातला-ब, और आलानार में शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त शिविर में कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी और शिविर स्थल में विभागीय योजनाओं के बारे में प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *