समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने CJI को लेकर कहे अपशब्द

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रो. राम गोपाल यादव ने देश के मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ सिंह को लेकर पर अभद्र टिप्पणी की हैं. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि  उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की एकतरफा जीत होगी. बसपा के उपचुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि इससे कोई असर नहीं पड़ेगा.

उन्होंने कहा कि यह यह उपचुनाव एकतरफा होगा. रामगोपाल यादव ने कहा, ‘भाजपा अपनी ज़मानत बचाने का इंतजाम कर ले. भाजपा लोकसभा में भी 80 में से 80 सीटों का दावा कर रही थी.’  जब उनसे पूछा गया कि मिल्कीपुर में चुनाव घोषित नहीं हुआ इसे समाजवादी पार्टी कैसे देखती है?  जवाब में उन्होंने कहा कि वो तो कानूनन नहीं हो सकता है इसमें कोई साजिश नहीं है. 


चंद्रचूड़ सिंह के बाबरी विवाद फैसले पर की गई टिप्पणी पर जब रामगोपाल यादव से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘हमें कोई टिप्पणी नहीं करनी है. जब भूतों को जिंदा करते हो, मुर्दों को करते हो, तो वह भूत बन जाते हैं और  जस्टिस के पीछे पड़ जाते हैं…अब कहां हैं..आपको अभी भी बाबरी मस्जिद और मंदिर दिख रहा है.. अरे छोड़ो, तमाम #%ये इस तरह की बातें करते रहते हैं तो क्या मुझे उन्हें संज्ञान में लेना चाहिए..’ राम गोपाल यादव ने बहराइच की घटना को लेकर कहा कि यहां कोई सांप्रदायिक दंगा हो नहीं हुआ बल्कि दंगा कराया गया.

 
सीजेआई चंद्रचूड़ सिंह ने पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा था, ‘अक्सर हमारे पास मामले (फ़ैसले देने के लिए) आते हैं. लेकिन हम समाधान पर नहीं पहुंच पाते. अयोध्या मामले (राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद) के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ था, जो तीन महीने तक मेरे सामने था. मैं भगवान के सामने बैठा और उनसे कहा कि उन्हें समाधान खोजना होगा. मेरा विश्वास करिए. अगर आपकी आस्था है, तो भगवान हमेशा कोई रास्ता निकाल ही लेते हैं.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *