दीपिका पादुकोण पर संदीप रेड्डी वांगा को आया गुस्सा

मुंबई: फिल्म कबीर सिंह और एनिमल जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाले डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा इन दिनों अपनी अगली फिल्म स्पिरिट को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बार चर्चा फिल्म की कहानी या स्टारकास्ट की नहीं, बल्कि दीपिका पादुकोण और उनके साथ हुए विवाद की हो रही है। हाल ही में दीपिका के फिल्म स्पिरिट से बाहर होने की खबर सामने आई थी। पहले तो इसे शेड्यूलिंग और पर्सनल लाइफ बैलेंस का कारण बताया गया।

अब डायरेक्टर वांगा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बड़ा दावा करते हुए दीपिका पादुकोण पर फिल्म की कहानी लीक करने का आरोप लगाया है। संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। बिना किसी का नाम लिए लिखा कि जब मैं किसी एक्टर को कहानी सुनाता हूं, तो मैं उस पर 100 फीसदी भरोसा करता हूं। हमारे बीच एक अनकहा एनडीए होता है। लेकिन ऐसा करके, आपने उस व्यक्ति का डिस्क्लोजर कर दिया है जो आप हैं। डायरेक्टर वांगा ने आगे लिखा कि एक यंग एक्टर को नीचा दिखाना और मेरी कहानी को बाहर करना? क्या यही आपका नारीवाद है? संदीप का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे सीधे दीपिका पादुकोण से जोड़ रहे हैं। खबरों के मुताबिक, दीपिका ने फिल्म से जुड़ने से पहले कुछ शर्तें रखी थीं, जैसे कि 8 घंटे का वर्किंग टाइम, उच्च फीस, और फिल्म के प्रॉफिट में हिस्सा। ये बातें निर्देशक को नागवार गुजरीं और उन्होंने दीपिका को फिल्म से बाहर कर दिया।बता दें कि दीपिका इन दिनों अपने करियर और पर्सनल लाइफ को बैलेंस करने के लिए वर्किंग ऑवर्स में कटौती कर रही हैं, खासकर प्रेग्नेंसी की वजह से। उनके इस फैसले का असर स्पिरिट पर पड़ा और उन्होंने फिल्म से दूरी बना ली। दीपिका के बाहर होने के बाद अब संदीप ने एनिमल फेम तृप्ति डिमरी को स्पिरिट में कास्ट कर लिया है। इसका आधिकारिक ऐलान भी हो चुका है। तृप्ति और प्रभास की जोड़ी को लेकर फैंस में काफी उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *