दुष्कर्म के मामले में संजारी बालोद विधान सभा क्षेत्र एक बार फिर हुआ शर्मसार।

बालोद/ 25 सितंबर 2024

संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की धरती आज एक बार फिर 7 साल की एक मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के कारण शर्मसार हो गया है। मामला गुरुर विकास खण्ड के एक गांव में संचालित पोल्ट्री फार्म का बताया जा रहा है जहां पर सात वर्ष की एक मासूम बेटी के साथ उक्त पोल्ट्री फार्म में ही कार्यरत कर्मचारी के द्वारा अनैतिक कृत्य (दुष्कर्म ) किए जाने की जानकारी मिला है। उपरोक्त घटना पर गुरूर पुलिस मामला दर्ज कर जांच तो कर रहा है लेकिन आरोपी घटना के चार दिन बाद भी पुलिस के पकड़ से बाहर बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना चार दिन पुराना है। हालांकि गुरूर पुलिस ने मासूम नाबालिग से दुष्कर्म को लेकर आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और इसके साथ ही बच्ची का डाक्टरी मुलाहिजा भी करा लिये जाने की सूचना है। बावजूद इसके मामले में हुई देरी को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं उक्त मामले से जुड़े हुए आरोपी पुलिस के पकड़ से बाहर बतायें जा रहे है। इस बीच स्थानीय नेताओं का घटना स्थल पर पिड़ित परिवार से मिलने व अपनी संवेदना प्रकट करने हेतु आना जाना लगा हुआ है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन साहू सहित विधान सभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव, पूर्व जनपद अध्यक्ष ईशा प्रकाश साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नंद किशोर शर्मा, मंडल अध्यक्ष गुरुर कौशल साहू तथा अन्य भाजपा नेतागण घटना स्थल पहुंचकर पीड़ित परिवार को उचित न्याय का भरोसा दिलाते हुए अपनी संवेदना व्यक्त किया है।
बहरहाल सूत्रों के हवाले से उक्त मामले को लेकर यह जानकारी निकल कर आई है कि घटना स्थल
पर मासूम बच्ची की परिवार को अपने पोल्ट्री फॉर्म में काम पर रखने वाला फार्म का संचालक एक बड़े राजनीतिक पार्टी से ताल्लुक रखने वाली किसी महिला नेत्री का पुत्र बताया जा रहा है। पोल्ट्री फार्म के संचालक के द्वारा पिड़ित बच्ची के परिजन को पोल्ट्री फार्म में मजदूरी करने के लिए अन्य जिलों से लेकर आये है , लेकिन उन लोगों के लिए सुरक्षा का कोई पुख्ता प्रबंध नही किया गया था तथा उनके सुरक्षा की जिम्मेदारी भगवान भरोसे छोड़ दिया गया था जिसका ही परिणाम है कि आज इतनी बड़ी घटना घट गई।

गौर करने वाली बात यह है कि सरकार किसी भी पार्टी की रहे महिला सशक्तिकरण एवं बेटी सुरक्षा की बड़ी बड़ी बाते तो करती रही है, लेकिन आज तक बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं दिख रही है। अवगत हो कि पिछले दस वर्षों से संजारी बालोद विधान सभा क्षेत्र में महिला विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा नेतृत्व कर रही हैं। इसी प्रकार बालोद जिले में जिला पंचायत में भी महिला अध्यक्ष नेतृत्व कर रही है, बालोद जिले में विगत दस सालों से दो–दो महिला नेत्री विधान सभा में प्रतिनिधित्व कर रही है, विगत पांच साल तक प्रदेश की सत्ता में सत्तासीन रहे कांग्रेस पार्टी का जिला अध्यक्ष का कमान भी एक महिला के ही हाथों में है। इसके बाउजुद महिलाएं एवं बेटियों का असुरक्षित होना इनकी नेतृत्व क्षमता तथा इनकी कार्यशैली पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है।

संजारी बालोद विधान सभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा को तो अनुसूचित जन जाति के एक बेटी के अस्मत के लुटेरा ओंकार महमल्ला जो कि अभी जमानत पर जेल से बाहर है तथा मामला न्यायालय में विचाराधीन है, जिसका पैरोकार करते एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में मंच साझा करते हुए सैकड़ों बार देखा गया है। पता चला है कि उक्त बलात्कार के आरोपी ओंकार महमल्ला को कांग्रेस पार्टी एवं विधायक
श्रीमती संगीता सिन्हा ने कई अहम जिम्मेदारी दे रखा है, जगह जगह पर उक्त बलात्कार के आरोपी ओंकार महमल्ला का बड़े बड़े फ्लैक्स एवं पोस्टर कांग्रेस के नेताओं एवं विधायक के साथ देखे जा सकते हैं। अब सवाल यह उठता है कि जब क्षेत्र के बड़े बड़े संवैधानिक पदों पर विराजमान नेता गण इस तरह से बलात्कार के आरोपियों को संरक्षण देंगे तो महिलाओं एवं बेटियों पर हो रहे अत्याचार कैसे रुकेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *