संजय रॉय तो बड़ा दरिंदा निकला, पत्‍नी को इतना टॉर्चर किया कि हो गया था गर्भपात,

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के RG Kar मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में ट्रेन डॉक्‍टर की रेप के बाद बर्बर हत्‍या मामले में नित नए खुलासे हो रहे हैं. रेप और हत्‍याकांड के मुख्‍य आरोपी संजय रॉय को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. आरोपी संजय रॉय की पूर्व सास ने उसका कच्‍चा चिट्ठा खोलते हुए चौंकाने वाली बात बताई है. उन्‍होंने बताया कि उनका अब संजय रॉय से कोई रिश्‍ता नहीं है. उन्‍होंने आरोप लगाया कि संजय रॉय ने उनकी बेटी की इस बेरहमी से पिटाई की कि उनका बच्‍चा खराब हो गया. संजय रॉय की टॉर्चर की वजह से उसकी पत्‍नी का 3 माह का गर्भ गिर गया था. उसकी प्रेग्‍नेंट पत्‍नी मिसकेरिज का शिकार हो गई थीं. संजय रॉय की पूर्व सास के सनसनीखेज आरोप से उसकी आपराधिक प्रवृत्ति के बारे में पता चलता है.

संजय रॉय की पूर्व सास ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेन डॉक्‍टर की रेप के बाद हत्‍या मामले के मुख्‍य आरोपी की पूर्व सास ने बताया कि उनका संजय रॉय से काफी खराब रिश्‍ता रहा. उन्‍होंने बताया कि संजय उनकी बेटी (आरोपी की पत्‍नी) को काफी टॉर्चर करता था. संजय रॉय की पत्‍नी जब प्रेग्‍नेंट थीं तो उसने उनपर बेइंतहा जुल्‍म ढाया. इस वजह से उनका गर्भपात हो गया था. मिसकेरिज के वक्‍त वह 3 माह की गर्भवती थीं. संजय रॉय की पूर्व सास ने कहा कि उसकी इतनी क्षमता नहीं है कि इस तरह के अपराध को वह अकेले अंजाम दे सके. उन्‍होंने आगे कहा कि चाहे जो भी हो, उसने जो किया है उसका अंजाम उसे भुगतना ही चाहिए.
संजय रॉय के रिश्‍ते बहन से भी खराब हैं. संजय रॉय की बहन पुलिस फोर्स में तैनात हैं. उन्‍होंने एक लोकल टेलीविजन चैनल से बात करते हुए बताया कि शादी के तुरंत बाद उन्‍होंने संजय रॉय से अपने रिश्‍ते खत्‍म कर लिए थे. उन्‍होंने आगे बताया, ‘वह (संजय रॉय) नशाखोड़ी का आदि था और कभी घर में नहीं ठहरता था. एक बार उसने हमलोगों को बताया कि वह अच्‍छे काम के लिए घर छोड़ रहा है. उसके बाद से हम बहनें मां की देखभाल कर रहे हैं.’
संजय रॉय आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ट्रेनी डॉक्‍टर के साथ रेप के बाद उनकी हत्‍या करने के जघन्‍य मामले में मुख्‍य आरोपी है. फ‍िलहाल वह हिरासत में है और उससे पूछताछ चल रही है. ट्रेन डॉक्‍टर की रेप के बाद हत्‍या मामले को लेकर पूरा देश आंदोलित है. डॉक्‍टर कम्‍यूनिटी लगातार दोषियों को सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं. साथ ही अस्‍पतालों की सुरक्षा व्‍यवस्‍था को दुरुस्‍त करने की भी डिमांड कर रहे हैं. वहीं, इस मामले में सीएम ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर रेप मामले में सख्‍त केंद्रीय कानून बनाने की मांग की है. सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर स्‍वत: संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई कर रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *