सर्व हिंदू समाज ने संदिग्ध मुसलमानों की संख्या में वृद्धि व धर्मान्तरण के केन्द्र बने चर्चाें काे लेकर गृहमंत्री काे साैंपा ज्ञापन

जगदलपुर, 16 अगस्त ।सर्व हिंदू समाज के अध्यक्ष अशोक अरोरा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंड़ल आज गुरूवार काे बस्तर के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात कर बस्तर संभाग में रोहिंग्या एवं अन्य क्षेत्र के संदिग्ध मुसलमानों की संख्या में भारी वृद्धि पर चिंता व्यक्त करते हुए वर्तमान में बांग्लादेश के घटनाओं से जन सामान्य में इसके कारण असुरक्षा एवं धर्मान्तरण के केन्द्र बने चर्चाें काे लेकर ज्ञापन साैंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि जिले में चर्च धर्मान्तरण के केन्द्र बन गये हैं। जिन गांव में शासकीय आंकड़ों के अनुसार एक भी ईसाई नहीं है, वहां भी चर्च एवं कब्रिस्तान के लिए भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। जिसे लेकर स्थानिय लाेगाें में आक्राेश के साथ संघर्ष की स्थिति निर्मित हो रही है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने सर्व हिंदू समाज के प्रतिनिधि मंड़ल से चर्चा के दाैरान इस विषय काे गंभीरता से लेते हुए बस्तर एसपी शलभ सिन्हा काे निर्देश दिए हैं, साथ ही सर्व हिंदू समाज काे भी इसकी जानकारी उपलब्ध करवाने कहा है, जिस पर कायर्वाही किया जायेगा।


ज्ञापन में मांग की गई है कि बस्तर के अनुसूचित ईलाकों में शहरी एवं ग्रामीण बसाहट में संदिग्ध लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुये सुरक्षा एंजेसियों द्वारा निगरानी बढ़ाई जाये। अवैध घुसपैठ की गहन जांच कर घुसपैठियों को उनके मूल स्थान में भिजवानें की कार्यवाही किया जावे। घुसपैठ की जांच के लिए प्रशासन और नागरिकों की समिति बनाई जावे । जिन लोग के द्वारा अवैध घुसपैठियों के लिए दस्तावेज एवं आवास भोजन की सुविधा उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन पर कठोर कार्यवाही किया जावे। बस्तर की समृद्ध पंरपराओं के संरक्षण के साथ क्षेत्र के विकास की दिशा में शिक्षा एवं स्वास्थ पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है, जिसके आड़ में चर्च द्वारा कराये जा रहे अवैध धर्मातंरण पर विराम लगाया जा सके। विगत कुछ वर्षों में संदिग्धों की भारी बसाहट समूचे बस्तर संभाग में देखा जा रहा है। एसे संदिग्धों के दस्तावेजों की जांच किया जावे और ‘ अवैध पाये गये दस्तावेजों को निरस्त कर उन पर कड़ी कार्यवाही की जावें। बांग्लादेश में प्रताड़ित हिन्दुओं के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा केन्द्र शासन से आग्रह कर सहायता एवं संवेदना प्रेषित करने का आग्रह किया गया है। इस दौरान सचिव एल. ईश्वर राव, धर्मचन्द शर्मा, व्ही बालकृष्णन, रंजीत पाण्डे,विजय भारत,कैलाश राठी, योगेंद्र कौशिक, आत्माराम जोशी, सुदर्शन पाणिग्राही, अजय सिंह पाल, बबला यादव,राजेश शर्मा, योगेश ठाकुर,योगेश शुक्ला, बी.जयराम, सुनील दास, प्रदीप देवांगन एवं बड़ी से संख्या में हिन्दू समाज के सदस्य गण मौजूद रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *