हिंदू पंचांग के अनुसार सावन माह की शुरुआत हो गई है। सावन का पहला सोमवार आज यानी 14 जुलाई को है। सावन का महीना भोले शंकर को समर्पित होता है। इस माह में विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की जाती है। सावन माह भोले शंकर को अतिप्रिय होता है। शिव जी को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग की पूजा-अर्चना की जाती है। शास्त्रों में भी सावन मास के महत्व का जिक्र मिलता है। कहा जाता है कि इस महीने में भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही सोमवार के व्रत का फल शीघ्र मिलता है। सावन मास में भगवान शंकर की पूजा से विवाह आदि में आ रही अड़चनें दूर होने की मान्यता भी है।
उत्तराखंड में 16 जुलाई से शुरू होगा सावन
हिंदू पंचांग के अनुसार सावन का महीना इस बार 11 जुलाई से आरंभ होगा। हालांकि सौर मास के अनुसार उत्तराखंड में 16 जुलाई से ही इसकी शुरुआत हो जाएगी। इसी दिन प्रकृति और हरीतिमा का प्रतीक हरेला पर्व भी मनाया जाएगा। सावन माह भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र माना जाता है।
सूर्य करते हैं कर्क राशि में प्रवेश
उत्तराखंड में सौर मास के अनुसार, 16 जुलाई से श्रावण मास शुरू हो जाएगा। इसी दिन सूर्य देव मिथुन राशि से गमन कर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे तथा उत्तरायण से दक्षिणायन होंगे। कुमाऊं का प्रमुख लोकपर्व हरेला भी 16 जुलाई को मनाया जाएगा।
शिवजी को प्रसन्न करने के लिए सावन में करें ये उपाय-
- शिवजी को प्रसन्न करने का सबसे आसान उपाय है शिवलिंग पर जल चढ़ाना। शिवजी को प्रसन्न करने के लिए ऊॅं नम: शिवाय का जप करते हुए शिवलिंग पर जल अर्पित करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग पर जल अर्पित करने से चित शांत होता है।
- शिवलिंग पर इत्र अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग पर इत्र अर्पित करने से मन की शुद्धि होती है और तामसी प्रवतियों से मुक्ति हो जाती हैं।