घर जा रही छात्रा से रास्ते में शोहदे ने की छेड़छाड़, रोते हुए पहुंची थाने

बरेली में कॉलेज की छुट्टी के बाद घर जा रही एक छात्रा से एक शोहदे ने रास्ते में छेड़छाड़ की, जिससे परेशान छात्रा रोती हुई थाने पहुंच गयी। छात्रा ने महिला हेल्प डेस्क में तैनात महिला पुलिस कर्मियों से इसकी शिकायत की। इस पर महिला पुलिसकर्मियों ने उसे साथ लेकर शोहदे की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। महिला पुलिस कर्मी छात्रा को साथ लेकर उसके घर पहुंची लेकिन वह घर से फरार हो गया। पुलिस खोज रही है।

कस्बे की एक किशोरी कस्बे के ही एक कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है। कस्बे का एक शोहदा उससे आए दिन छेड़छाड़ करता है। जिसकी जानकारी उसने अपने पिता को दी तो उन्होंने आरोपी के घर जाकर उसके परिजनों से शिकायत की। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। सोमवार को कॉलेज की छुट्टी के बाद वह अपने घर जा रही थी। कि शोहदे ने उसे रास्ते में छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिससे परेशान छात्रा रोते हुए थाने पहुंची और महिला हेल्प डेस्क में अपनी शिकायत दर्ज करायी। इस पर महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिस कर्मी छात्रा को लेकर शोहदे को तलाशते हुए उसके घर पहुंची। लेकिन वह घर से फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट छात्रा की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज करायी गयी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

सेटेलाइट पर हरदोई निवासी युवती से दो युवकों ने छेड़छाड़ की और उसे जबरन होटल में ले जाने कोशिश करने लगे। पब्लिक के आने पर आरोपी भाग निकले। मामले में थाना बारादरी में रिपोर्ट लिखाई गई है। हरदोई में मल्लावां थाना क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम वह मेरठ से अपने घर जा रही थी। सेटेलाइट पर उसकी बस रुकी तो वह भी कुछ देर के लिए नीचे उतर गई। इसी बीच खीरी के पलिया निवासी सरजीत सिंह और प्रेमनगर में कोहाड़ापीर निवासी जावेद वहां पहुंचे। वे दोनों उससे छेड़छाड़ कर होटल में चलने का दबाव बनाने लगे। विरोध पर अभद्रता की और हाथ पकड़कर खींचा। युवती के शोर मचाने पर भीड़ जमा हुई तो आरोपी वहां से भाग निकले। इस मामले में युवती की तहरीर पर दोनों के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट लिखाई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फतेहगंज पश्चिमी। पड़ोसी युवक ने महिला को अकेले देखकर उसके घर में घुस कर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट की। लोगों के ललकारने पर युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस जांच कर रही है। क्षेत्र के गांव में शनिवार रात में महिला घर में अकेली थी। पति खेत पर गए थे। महिला को अकेला देखकर पड़ोसी युवक उनके घर में घुस गया। उसने महिला अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर महिला से मारपीट की। शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों के ललकारने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *