महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी, 23 लोगों के नाम शामिल

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक खींचतान जारी है। कांग्रेस ने अपनी केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की शुक्रवार को बैठक की। इसके बाद कहा गया कि महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी (MVA) एकजुट है और सीटों के तालमेल को शनिवार शाम तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा। पार्टी की सीईसी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर शुक्रवार को मुहर लगाई। पार्टी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट शनिवार को जारी कर दी। पार्टी मुख्यालय में आयोजित सीईसी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्निथला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले और महाराष्ट्र से जुड़े कुछ अन्य सीनियर नेता शामिल हुए थे।

महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन एमवीए के घटक समाजवादी पार्टी ने बड़ी चेतावनी दी है। इसमें कहा गया कि अगर शनिवार तक छोटे दलों के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत समाप्त नहीं होती तो वह राज्य विधानसभा चुनाव के लिए 20-25 उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। सपा नेता अबू आजमी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात के बाद यह बयान दिया। उन्होंने कांग्रेस पर अतीत में उनकी पार्टी को धोखा देने का आरोप लगाया। वहीं, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के आदेश पर नेता अविनाश अभ्यंकर ने राज्य विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 5 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। लिस्ट के अनुसार, गणेश भोकर को पुणे के कस्बा पेठ से टिकट दिया गया है। अभिजीत राउत को कोल्हापुर उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने का मौका दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *