गोविंदा के बेटे यशवर्धन को नए लुक में देख यूजर्स बोले-आईला ये तो ऋतिक रोशन-रणबीर कपूर का मिश्रण है

गोविंदा और सुनीता आहूजा के बेटे यशवर्धन भी फिल्मों में कदम रखने जा रहे हैं। इस नए एक्टर के पास पुष्पा बनाने वाले मेकर्स की एक तगड़ी फिल्म है जिसकी शूटिंग अगले महीने से शुरू होने की खबर है। शूटिंग में बिजी होने से पहले यशवर्धन म्यूजिकल शाम एन्जॉय कर रहे हैं। हाल में उन्हें हिमेश रेशमिया के कॉन्सर्ट से बाहर निकलते देखा गया था। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें अपनी दो दोस्तों के साथ देखा जा सकता है। इस वीडियो के सामने आते ही यूजर्स उनकी तुलना रणबीर कपूर और ऋतिक रोशन से करने लगे।
यूजर्स बोले थोड़ा रणबीर, थोड़ा ऋतिक

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यशवर्धन ने खुद को कूल दिखाने के लिए एक रंगीन शर्ट पहनी है। इस लुक को उन्होंने बैगी पैंट और एक कैप से पूरा किया है। यशवर्धन के इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘मस्त हीरो’, अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये गोविंदा और रणबीर कपूर का मिश्रण है’, ‘ये कोई मिल गया का रोहित ज्यादा लग रहा है’, ‘इसका लुक थोड़ा ऋतिक से मिलता है’, ‘ये ऋतिक जैसा ज्यादा लग रहा है’, ‘मुझे लगा ये रणबीर कपूर है’, एक और यूजर ने लिखा, ‘आईला ये तो रणबीर, ऋतिक का मिश्रण है’।
यशवर्धन ने दिए 84 ऑडिशन

यशवर्धन आहूजा पिछले कुछ सालों से इंडस्ट्री में पैर जमाने की कोशिश में लगे हुए हैं। हाल में एक इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने कहा था कि उनके बच्चे कोई स्टारकिड नहीं है। उनके बेटे यश ने 84 ऑडिशन दिए हैं और अब जाकर उन्हें पुष्पा के मेकर्स के साथ फिल्म मिली है जिसकी शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी। सुनीता ने ये भी कहा कि उनके सुपरस्टार पति गोविंदा ने दोनों बच्चों के लिए कभी किसी फिल्ममेकर को फोन नहीं किया। न ही ये कहा है कि वो उनके बच्चों को फिल्मों में मौका दें। इसलिए उनके दोनों बच्चे मेहनत से ही आगे बढ़ रहे हैं। आने वाले दिनों में यशवर्धन भी हिंदी फिल्मों में एक्टिंग करते दिखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *