लखनऊ में शनिवार की तड़के सुबह मंत्री सुरेश खन्ना वार्डो के निरीक्षण पर निकले। वीआईपी रोड़ आलमबाग पर घायल को तड़पता देख कर उन्होंने काफिला रुकवाया और जोनल अधिकारी नंदकिशोर को फौरन घायल के इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल भेजा। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद घायल युवक को छुट्टी दे दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विक्रम नगर निवासी सुधीर यादव एलपीएस की शाखा में बच्चे को छोड़ कर वापस घर जा रहे थे। वीआईपी रोड पर किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से चोटिल हो गए। उधर से गुजर रहे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने गाड़ी रोकी और जोनल अधिकारी को फौरन घायल सुधीर और पकरी पुल के रहने वाले आदर्श को अवध हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजने को कहा।
नंदकिशोर ने बताया कि सुधीर पीजीआई में कार्यरत है। आदर्श के अनुसार, अज्ञात चार पहिया वाहन से ठोकर सुधीर को लगी जिससे सड़क के किनारे जा रहे आदर्श चपेट में आ गए थे। हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी।