तिरंगे वाली साड़ी, झंडा लेकर डांस और जमकर नारेबाजी; आजादी के रंग में कुछ यूं रंगी सीमा हैदर

अपने बच्चों के साथ पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर आजादी के रंग में रंगी हुई दिखी। सीमा ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान वह तिरंगे वाली साड़ी में नजर आई। उसने छत पर झंडा लहराया और जमकर नारेबाजी की। उसके साथ चारों बच्चे, आशिक सचिन मीणा और वकील एपी सिंह भी मौजूद दिखे। सीमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के लिए जिंदाबाद का नारा लगाया। उसका एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वह झंडा लेकर डांस कर रही है।

सीमा हैदर ने आज (15 अगस्त) अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक रील पोस्ट किया है। उसमें वह ‘ए वतन ए वतन जाने जा जानेमन’ गाने पर डांस करती दिख रही है। सीमा ने हाथों में भारत का झंडा थाम रखा है, जिसे वह डांस करने के साथ-साथ लहरा भी रही है। वहीं दो दिनों पहले उसने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हिस्सा लिया था। तब वह तिरंगा साड़ी में नजर आई। सीमा के ये दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

गौरतलब है कि सीमा हैदर यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करती है। दिनोंदिन उसके सोशल मीडिया फॉलोवर्स बढ़ते जा रहे हैं। कुछ महीनों से सीमा यूट्यूब से पैसे भी कमा रही है। एक इंटरव्यू के दौरान उसने बताया था कि पहला पेमेंट उसे करीब 45 हजार रुपए का मिला था। सीमा के वीडियो पर लाखों में व्यूज आते हैं। वह हर मुद्दे को लेकर अपनी बात रखती है। अपने वीडियो में वह अक्सर पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ करती भी नजर आती है। बता दें कि कई एजेंसियां सीमा केस की जांच कर रही हैं। वहीं उसका पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर भी बच्चों को वापस बुलाने के लिए भारत में कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। वह भी अक्सर वीडियो बनाकर सीमा पर अटैक करता रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *