आरजी कर अस्पताल के पास लावारिस बैग मिलने से सनसनी, बम स्क्वॉड को बुलाया गया

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पास एक संदिग्ध लावारिस बैग मिलने से सनसनी फैल गई है. ये बैग विरोध-प्रदर्शन के लिए बनाए गए प्रदर्शनकारियों के विरोध मंच के पास मिला है. सूचना के बाद बम स्क्वॉड को बुलाया गया है.

बता दें कि रेजिडेंट-डॉक्टर के साथ रेप-मर्डर की वारदात के बाद कोलकाता का आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल के खिलाफ आर्थिक अनियमित्ताओं की जांच भी चल रही है, जिसमें प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम लगातार छापेमारी कर रही है.

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल अस्पताल के सेमिनार हॉल से 9 अगस्त को 31 साल की ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव मिला था. उसके शरीर से कपड़े गायब थे. खून बह रहा था. शरीर पर चोटों के निशान थे. इस घटना के बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स में नाराजगी बढ़ गई थी और वे हड़ताल पर चले गए थे. मामले में पुलिस ने आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *