लखीसराय में जमीन विवाद में नौकर की हत्या, सोते वक्त बदमाशों ने मारी गोली

लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना इलाके में जमीन विवाद में नौकर की सोते वक्त हत्या कर दी गई। मृतक छोटू बंगले में सोया हुआ था। उसी दौरान बदमाशों ने गोली मारकर उसका मर्डर कर दिया। हत्या की घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। दरअसल नंदपुर गांव में मालिक रामाश्रय सिंह के बंगले के बाहर सोए नौकर छोटू कुमार की मंगलवार को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

रामाश्रय सिंह की मानें तो उनका जमीनी विवाद चल रहा था। उसी मामले में नौकर की हत्या की गई है। नौकर छोटू बचपन से ही रामाश्रय सिंह के यहां रह रहा था। उसके परिजनों की कोई जानकारी नहीं है। मृतक रामाश्रय सिंह के यहां खेतीबाड़ी समेत अन्य काम देखता था। दोपहर में बंगले के बाहर चादर ओढ़कर सोया हुआ था। उसी दौरान उसकी हत्या गोली मारकर की गई है।

लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना इलाके में जमीन विवाद में नौकर की सोते वक्त हत्या कर दी गई। मृतक छोटू बंगले में सोया हुआ था। उसी दौरान बदमाशों ने गोली मारकर उसका मर्डर कर दिया। हत्या की घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। दरअसल नंदपुर गांव में मालिक रामाश्रय सिंह के बंगले के बाहर पर सोए नौकर छोटू कुमार की मंगलवार को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

रामाश्रय सिंह की मानें तो उनका जमीनी विवाद चल रहा था। उसी मामले में नौकर की हत्या की गई है। नौकर छोटू बचपन से ही रामाश्रय सिंह के यहां रह रहा था। उसके परिजन की कोई जानकारी नहीं है। मृतक रामाश्रय सिंह के यहां खेतीबाड़ी समेत अन्य काम देखता था। दोपहर में बंगले के बाहर चादर ओढ़कर सोया हुआ था। उसी दौरान उसकी हत्या गोली मारकर की गई है।

घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष भगवान राम और अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कर खून का नमूना लेने के साथ अन्य जांच शुरू कर दी है। नौकर की हत्या के पीछे का क्या मकसद है, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *