ग्राम पी.व्ही. 39 इंद्रप्रस्थ में सात दिवसीय भागवत कथा शुरू.

पखांजूर।ग्राम पी.व्ही. 39 इंद्रप्रस्थ में सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया। यह आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग से हो रहा है। कथा आज 26 मार्च से शुरू हुई, जो 1 अप्रैल को समाप्त होगी। कथा वाचिका दीपा किशोरी इसका वाचन करेंगी। आज कथा प्रारंभ अवसर पर ग्राम में कलश और शोभा यात्रा निकाली गई। गांव के हर परिवार की कम से कम एक महिला इसमें शामिल हुई। सभी ने पीले वस्त्र पहने और सिर पर कलश रखकर गांव का भ्रमण किया। तालाब से जल भरकर कथा स्थल पहुंचीं। इसी जल से पूजा के बाद कथा शुरू हुई। ग्राम के स्कूल मैदान में आयोजन की पूरी व्यवस्था की गई है। रोज शाम 7 बजे से कथा होगी। इसमें कृष्ण की झांकी और संगीतमय प्रस्तुति भी होगी। आयोजन में हर्षित मृर्धा, रंजन विश्वास, राखल मंडल, विनय मंडल, गौतम व्यापारी, रतन बाला, विपुल मल्लिक, अजीत चक्रवर्ती, सुनील मल्लिक, रामेंद्र व्यापारी और केशव राय का योगदान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *