स्कूल में पानी पीने के लिए दौड़ा सात साल का छात्र, टोटी खोलते ही जमीन पर गिरा, अस्पताल में मौत

फर्रुखाबाद जिले के एक स्कूल में लंच के समय एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। छात्र पानी पीने के लिए गया था। छात्र ने जैसे टोली खोली वह अचानक से जमीन पर गिर गया और वह फिर उठा ही नहीं। बच्चे को जमीन पर पड़ा देखकर जब स्कूल स्टाफ की नजर पड़ी तो उसके परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर परिजन बच्चे को सीधे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। प्रधानाध्यपक ने बताया की बच्चे के हाथ में गुब्बारा था, संभवता वह गुब्बारा बच्चे की श्वास नली में अटक गया जिसके कारण छात्र का दम घुट गया।

पूरा मामला कमालगंज के जहानगंज थाना क्षेत्र के बहोरा का है। यहां के रहने वाले जबर सिंह का सात वर्षीय बेटा जगतराम बहोरा प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। गुरुवार को लंच के समय छात्र जगतराम अचानक पानी पीने के लिए दौड़ा। जानकारी के अनुसार छात्र ने जैसे ही नल की टोली खोली तो वह अचानक से जमीन पर गिर पड़ा। छात्र के जमीन पर गिरे होने की खबर जब स्कूल स्टाफ को लगी तो हड़कंप मच गया। 

आनन-फानन में स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंचा और छात्र को उठाने की कोशिश लेकिन वह नहीं उठा। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। मां सीमा देवी पिता जबरसिंह आनन फानन में स्कूल पहुंचे। यहां से परिजन 108 एंबुलेंस से जगत राम को कमालगंज सीएचसी ले गए जहां डॉ विकास पटेल ने जगत राम को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। रसोइया ईश्वरी देवी और प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जगतराम के मुंह में कुछ छात्रों ने गुब्बारा देखा था। उसी समय जगतराम गिरा था। 

गुब्बारा गले में फंस जाने के कारण पानी पीने के लिए छात्र दौड़ा, लेकिन सांस अटक जाने के कारण जगतराम फिर से गिर पड़ा। इसके बाद उसके घर वालों को बुलाया गया था। स्कूल में छात्र की मौत की खबर पाकर सांसद मुकेश राजपूत व उपजिलाधिकारी सदर रजनीकांत ने भी असपताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *