शहीद राजीव पाण्डेय को सियाचिन ग्लेशियर पर तिरंगा फहराने के लिए याद किया गया

रायपुर। विश्व की सबसे दुर्गम सैन्य चोटी सियाचिन ग्लेशियर पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराने वाले रायपुर निवासी शहीद राजीव पाण्डेय को आज उनकी जयन्ती पर संजय नगर टिकरापारा में स्थित मूर्ति के समक्ष उनका सादर नमन करते हुए महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने समस्त राजधानीवासियों की ओर से उन्हें आदरांजलि दी। इस अवसर पर नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी, जोन 6 जोन अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन 6 जोन कमिश्नर रमेश जायसवाल सहित विशिष्टजन, सामाजिक कार्यकर्ता सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 

विश्व की सबसे दुर्गम सैन्य चोटी सियाचिन ग्लेशियर पर तिरंगा फहराने वाले शहीद राजीव पाण्डेय को दी गई श्रद्धांजलि

महापौर मीनल चौबे चौबे ने इस अवसर पर कहा कि रायपुर निवासी शहीद राजीव पाण्डेय ना केवल रायपुर शहर, छत्तीसगढ़ राज्य, बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के गौरव पुरुष है। विश्व की सबसे दुर्गम सैन्य चोटी सियाचिन ग्लेशियर पर राष्ट्रध्वज फहराने वाले शहीद राजीव पाण्डेय की शहादत युगों – युगों तक सदैव ससम्मान स्मरण की जाती रहेगी और सभी नागरिकों को जीवन में इससे सकारात्मक ऊर्जा शक्ति और राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा प्राप्त होती रहेगी।

विश्व की सबसे दुर्गम सैन्य चोटी सियाचिन ग्लेशियर पर तिरंगा फहराने वाले शहीद राजीव पाण्डेय को दी गई श्रद्धांजलि

विश्व की सबसे दुर्गम सैन्य चोटी सियाचिन ग्लेशियर पर तिरंगा फहराने वाले शहीद राजीव पाण्डेय को दी गई श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *